Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

Chaibasa (Sukesh Kumar): देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में मनाई गई. इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने ऐसे समय पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था. सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था. आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते है. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, बिरसा कुंटिया, कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सनातन बिरुवा, राकेश कुमार सिंह, क्रांति प्रकाश, राजेन्द्र कच्छप, महीप कुदादा, सुशील कुमार दास, सुशील कुमार दास, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excellent-school-entrance-examination-on-30th-four-examination-centers-made-in-the-city/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 को, शहर में बनाये गये चार परीक्षा केंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही