Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कार्यकारी अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह किया. सत्याग्रह कर रहे बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चाम्पिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-hatgamharia-and-kalaiya-panchayat-got-new-transformer-due-to-the-efforts-of-mp/">जगन्नाथपुर

: सांसद के प्रयास से हाटगम्हरिया एवं कलैया पंचायत को मिला नया ट्रांसफार्मर

मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है : देवेन्द्र नाथ चाम्पिया

कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य पर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. देश के गांधी परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है. कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी. कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा. जब तक भाजपा अपनी ओछी हरकतें बंद नहीं कर देती. इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य पाक साफ साबित होंगे.

सत्याग्रह में ये लोग थे शामिल

सत्याग्रह में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नितिमा बारी, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, राज कुमार रजक, सुनित शर्मा, शंकर बिरुली, जितेन्द्र नाथ ओझा, विकास वर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा, आरटीआई प्रकोष्ठ चेयरमैन अनूप कर्ण, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक मो. सलीम, वरीय कांग्रेसी कृष्णा सोय, रामजी शर्मा, हाजी तजुद्दीन खान, रंजीत यादव, तुरी सुंडी, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, राहुल लाल दास, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ईस्माईल सिंह दास, चंद्रमोहन गौड़, बैगो देवगम, विजय सिंह तुबिद, रश्मि ब्यूटी बानरा, रजनीश बिरुवा, बिरसा कुंटिया, महीप कुदादा, गुलजार अंसारी, जनार्दन गोप, सुरज सुंडी, सुशील कुमार दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही