Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झामुमो के समर्थन के बिना सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं - झामुमो

Chaibasa (Sukesh kumar) : झामुमो ने गठबंधन धर्म निभाते हुए सिंहभूम में जिस मृतप्राय कांग्रेस पार्टी को 2019 में सिंहभूम संसदीय सीट गिफ्ट कर फिर से राजनीतिक रूप से जिंदा करने का काम किया था. वही कांग्रेस आज झामुमो को गठबंधन धर्म का पालन करने का नसीहत दे रहा है जो हास्यास्पद है. यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला समिति के सचिव सोनाराम देवगम ने कहीं. उन्होंने कहा कि झामुमो जिला समिति द्वारा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप सर्वसम्मति से लिया गया फैसला झामुमो का आंतरिक मामला है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jbcci-meeting-on-may-19-coal-workers-hope-for-wage-settlement/">धनबाद:

जेबीसीसीआई की बैठक 19 मई को, कोयला मजदूरों को वेतन समझौता की आस

इस बार गठबंधन धर्म निभाने की बारी कांग्रेस की - सोनाराम

सोनाराम ने कहा कि इस पर सांसद गीता कोड़ा और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया उनकी कमजोरी और बौखलाहट को दर्शाता है. जिला में कांग्रेस पार्टी के बयानवीर नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि 2014 में झामुमो और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मैदान में थीं और झामुमो ने अपने बलबूते सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के छह में से पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था. जबकि कांग्रेस एक भी विधानसभा नहीं जीत पाई थी. मतलब साफ है, झामुमो के समर्थन के बिना सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं है. 2019 में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए झामुमो ने बड़ी सिद्दत से तैयार किया हुआ सिंहभूम संसदीय सीट कांग्रेस को गिफ्ट कर दिया था और झामुमो के समर्थन के बदौलत ही कांग्रेस ने सिंहभूम संसदीय सीट तथा जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था. सांसद गीता कोड़ा ने ठीक ही कहा है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है. जिस तरह से 2019 में झामुमो ने गठबंधन धर्म निभाया था, अब इस बार गठबंधन धर्म निभाने की बारी कांग्रेस की है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-women-worshiped-vat-savitri/">बहरागोड़ा

 : महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही