Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एसआईसी भवन के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के आदेशानुसार सोमवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैंया की अध्यक्षता में चाईबासा एलआईसी भवन के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा अडानी के पक्ष में पूंजीवादी नीति के विरोध में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. इस मौके पर उपाध्यक्ष मथुरा चंपिया, महासचिव विक्रमादित्य सुन्डी, सचिव प्रिंस देवगम, तुरी बोयपाई, डीबर कुदादा, बिर सिंह तापे, सिंगराय गोप, सांसद प्रतिनिधि अनीता सुम्बरुई, प्रताप कुदादा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, हरीश बोदरा, रंजीत यादव, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-workers-demanded-the-executive-engineer-to-stop-power-cuts/">घाटशिला

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यपालक अभियंता से विद्युत कटौती बंद करने की मांग की

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही