Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया गया. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद केन्द्र की भाजपा नीत सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुये जिस प्रकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की है इससे भारत देश के आम जनता का परिवारिक बजट बिगाड़कर रख दिया है. पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से प्रतिदिन उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी महंगी हो जायेगी. जिससे आम जनता काफी प्रभावित होंगे. केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने चाहिए ताकि आम जनता पर महंगाई की मार ना पड़े. अगर केंद्र सरकार कीमतें कम नहीं करती है तो युवा कांग्रेस केंद्र सरकार के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन करता रहेगा और यह विरोध-प्रदर्शन आने वाले समय में और भी पुरजोर तरीके से किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-300-workers-joined-trinamool-congress/">चाईबासा

: 300 कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमुल कांग्रेस का दामन

ये थे शामिल

विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में  कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस सदर नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, युवा कांग्रेस सदर विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, टोन्टो प्रखंड अध्यक्ष करण हेम्ब्रोम, युवा कांग्रेस खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष आकाश कांडेयांग, युवा कांग्रेस चक्रधरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष सेलाय मुंडा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अशराफुल होदा, सांसद सांसद प्रतिनिधि सह जिला 20 सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार रजक, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा, कांग्रेस नेता माझीराम जोंको, युवा नेता संजय बारजो, सेबेस्टियन दादेल, वरिष्ठ कांग्रेसी केरसे सोय आदि कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-letter-submitted-to-vc-regarding-teacher-reinstatement-and-session-delay-problem-in-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कॉलेजों में शिक्षक बहाली और सत्र विलंब समस्या को लेकर वीसी को सौंपा मांगपत्र
[wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही