Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 'इंडिया' के पैदल मार्च व धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar): पूरा मणिपुर पिछले कुछ दिनों से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है. बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को रोकने में सरकार पूर्णतः नाकाम रही है. उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कही. इस घटना के खिलाफ 01 अगस्त को `इंडिया` के तत्वाधान में सभी घटक दलों द्वारा सुबह 11.30 बजे पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय से पैदल मार्च निकला जाएगा. इस मार्च में शामिल लोग गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद खादी भंडार, सदर थाना, पोस्ट ऑफिस, घंटा घर, कोर्ट होते हुए सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचेंगे जहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rita-of-tantnagar-block-won-bronze-in-archery-in-china/">चाईबासा

: चीन में तांतनगर प्रखंड की रीता ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में पैदल मार्च तथा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में तैयारियों को लेकर बैठक की गई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई. कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने बताया कि विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है. बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों में त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, दिकु सावैयां, मो सलीम, मोहन सिंह हेम्ब्रम, संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, विक्रमादित्य सुंडी, जगमोहन जोंको, सिंगराय गोप, सुशील कुमार दास, ब्रज मोहन देवगम आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही