Search

 
 
 

चाईबासा : जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Çhaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी . कांग्रेसियों ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों के आवाज थे , आज भी उनके विचार बहुत सामयिक है. जयपाल सिंह मुंडा ने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को एक स्थायी रूप दिया, बल्कि संविधान सभा में भी पूरे देश के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके हक के लिए संविधान में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में यह कहा था कि संविधान में विशेष व्यवस्था के तहत आदिवासियों को ऐसे संरक्षण दिए जाए ताकि वे जंगल से निकलकर विधायिका व अन्य जनमंच पर आ सके. उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण में यह भी कहा था कि आदिवासी ही प्रथम श्रेणी के भारतीय नागरिक है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tulsi-worship-day-was-celebrated-in-utramit-high-school/">आदित्यपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

ये थे उपस्थित

मौके पर कांग्रेस के देवेन्द्र नाथ चंपिया , चंद्रशेखर दास , त्रिशानु राय , अनिता सुम्बरुई , रंजीत यादव , जया सिंकु , मुकेश कुमार , बिक्रम बिरुली , मोहन सिंह हेम्ब्रम , मतलूब आलम , गुरुचरण सोनकर , डॉ. क्रांति प्रकाश , विक्रमादित्य सुंडी , नंद गोपाल दास , नारायण मछुआ , बिजेंद्र मल्लिक, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-3-injured-including-scooty-wall-painter/">जमशेदपुर

: स्कूटी की ठोकर से वाल पेंटर समेत 3 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही