Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेसजनों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक मिनट का मौन रखा व श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने महान विभूति के प्रति उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ साथ भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था. हम सभी भारतीयों को इन पर गर्व है और ये सदा राष्ट्र को प्रेरणा देते रहेंगे. दिवंगत आत्मा की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेस गण आत्मीय रूप से श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suspended-asi-dharmendra-kumar-sentenced-to-life-imprisonment-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड में निलंबित एएसआई धर्मेंद्र कुमार को उम्रकैद की सजा
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया,राजकुमार रजक, जितेंद्र नाथ ओझा, विकास वर्मा,मुकेश कुमार, संतोष सिन्हा, वीरसिंह तमसोय, चंद्रभूषण बिरवा, सुशील कुमार दास, सिकुर गोप, मथुरा चंपिया, सिंगराय गोप, दिकु सवाइयां,इम्तियाज खान, बसंत गोप, योगेश लाल, विश्वनाथ तमसोय, मासूम राजा, वसीम अकरम, इत्यादि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही