Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेसियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Chaibasa (Sukesh Kumar) : अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाई गई. शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी. कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा. जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. जवां उम्र में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया था. देश के लिए युवाओं के लिए वे आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु. उन्हें लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-theater-organized-on-the-occasion-of-world-theater-day/">घाटशिला

: विश्व नाट्य दिवस के उपलक्ष्य में नाट्यकला का आयोजन

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर कांग्रेस के राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, लक्ष्मण हांसदा, बबलू कुमार रजक, शंकर बिरुली, राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, जगदीश सुंडी, जंग बहादुर, बुल्लू दास, मो. इमरेज, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही