Search

 
 
 

चाईबासा : भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाई गई. कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद किया. उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी ऐसे सितारे थे, जिनके चले जाने के बाद भी उनकी यादें आज भी सबके दिल में है. 2 अक्टूबर 1904 को एक मध्यम वर्गीय शिक्षक परिवार में रामनगर में जन्म लेकर भी अपनी प्रतिभा से देश के प्रधानमंत्री बन अपनी अमिट छाप छोडी़. अपनी सादगी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-project-manager-of-np-construction-demands-job-from-meghahatuburu-management/">किरीबुरू

: एनपी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मेघाहातुबुरु प्रबंधन से नौकरी देने की मांग की

जय जवान, जय किसान नारा आज भी प्रासंगिक

26 जनवरी 1965 को जय जवान, जय किसान का नारा शास्त्री जी ने दिया था. शास्त्री जी ने देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और फर्ज के प्रति सदैव निष्ठावान रहने व खद्यान्न के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं आत्म निर्भर होने का उमंग जगाया. आज भी उनका ये नारा प्रासंगिक है. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नितिमा बारी बोदरा, अनिता सुम्बरुई, धनश्याम गागराई, त्रिशानु राय, जितेन्द्रनाथ ओझा, मो साजिद , शंकर बिरुली , जगदीश सुंडी , नूतन ज्योति सिंकु , मुकेश कुमार , कैरा बिरुवा , चंद्रवती हेस्सा ,रवि कच्छप , डॉ.क्रांति प्रकाश , दीपक सोनकर , जगमोहन हेस्सा , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-crowd-of-buyers-gathered-in-howrah-haat-regarding-makar-sankranti/">बहरागोड़ा

: मकर संक्रांति को लेकर हावड़ा हाट में खरीदारों की उमड़ रही भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही