Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जयंती पर कांग्रेसियों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को किया याद

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : महान स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया. बुधवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम बाबू जगजीवन राम के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि उन्होंने देश व दलित वर्ग के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए थे. आगे कांग्रेसियों ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय-जवान जय-किसान के नारे को सही मायने में बाबू जगजीवन राम ने चरितार्थ किया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-road-will-be-constructed-from-bada-kuchiya-to-dundchu-mla-laid-foundation-stone/">चाईबासा

: बड़ा कुचिया से दुंडचू तक सड़क का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

काफी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद

रक्षामंत्री के रूप में बाबू जगजीवन राम के कार्यकाल में देश काफी मजबूत था. उसी प्रकार जगजीवन राम जब कृषि मंत्री थे तो उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए बहुत से कार्य किए थे. मौके पर कांग्रेस के चंद्र शेखर दास, देवेन्द्र नाथ चंपिया, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, लक्ष्मण हासदा, घनश्याम गागराई, दिकु सवैयां, मुकेश कुमार, मोहन सिंह हेम्ब्रम, राजेन्द्र कच्छप, रूप सिंह बारी, बुल्लू दास, सिकंदर सुम्बरुई, गुरुचरण लागुरी, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही