Search

 
 
 

चाईबासा : जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके कार्यों और व्यक्तित्व को कोई याद किया. कांग्रेसियों ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करवाने का कार्य किया. संचार क्रांति उन्हीं की देन है. देश के कम्प्यूटरीकरण और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का सृजन का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही अपने कार्यकाल में किया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-annadhivas-faladhivas-vastradhivas-rituals-completed-in-baba-barfani-mahadev-shiva-temple-2/">आदित्यपुर:

बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास अनुष्ठान संपन्न

सदैव अनुकरणीय रहेगा राजीव गांधी का बलिदान

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया. राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेंगे. राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा. मौके पर कांग्रेस के रंजीत यादव, त्रिशानु राय, दिकु सावैयां, जितेन्द्र नाथ ओझा, सुनित शर्मा, संतोष सिन्हा, जहांगीर आलम, राकेश कुमार सिंह, प्रताप सिंह सावैयां, राजू रजक, जगदीश सामड, कार्तिक बोस, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही