Search

 
 
 

चाईबासा : कांग्रेसियों ने मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

 
Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई. भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया. कांग्रेसियों ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व, उनके जीवन, उनकी शिक्षा एवं संदेश पर परिचर्चा किया .कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक थे बल्कि प्रेरणादायक नेता के साथ अद्भुत इंसान भी थे. चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि उन्हें सभी धर्म जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति एक नजर आते थे . वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dangarbeel-hamlet-of-kalidaspur-village-becomes-an-island-in-the-rain/">चाकुलिया

: बरसात में टापू बन जाता है कालिदासपुर गांव का डांगरबील टोला

ये थे उपस्थित

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव , जिला महासचिव कैरा बिरुवा , सचिव जगदीश सुंडी , संतोष सिन्हा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , इम्तियाज खान, राफेल बांकिरा, बिशन जोंको, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, संदीप कुमार महतो, मांझी जोंको, विजय सिंह तुबिद, अनिल दास, सत्यन्त कुमार बरजो, राजू कारवा, सुशील कुमार दास, ब्रज मोहन देवगम  आदि उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dumper-operators-will-gherao-the-general-office-on-july-28-in-protest-against-the-mdo/">नोवामुंडी

: एमडीओ के विरोध में डंपर ऑपरेटर 28 जुलाई को जेनरल ऑफिस का करेंगे घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही