Search

 
 
 

चाईबासा : कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को किया याद

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया . कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब ने असीम कठिनाइयों के साथ अपने जीवन की शुरुआत की और अन्त में भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश के मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी. बाबा साहेब एक राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, पत्रकार, दार्शनिक, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी जैसी अनेक प्रतिभाओं के धनी थे. मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ambedkar-jayanti-celebrated-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चांडिल

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई अंबेडकर जयंती
उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ सौ विद्वानों में गिना गया. आगे कांग्रेसियों ने भीमराव अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके समान जीवन में कभी हार न मानने और समाज में फैली बुराइयों को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, मेवालाल होनहागा, दिकु सवैयां, शंकर बिरुली, देव नारायण विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, विजय सिंह तुबिद, नारायण निषाद, महिप कुदादा, बुल्लू दास, राजू कारवा, ब्रज मोहन देवगम सहित अखिल भारतीय धोबी महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही