Search

 
 
 

चाईबासा : हूल दिवस के नायक सिदो कान्हू को कांग्रेसियों ने किया याद

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में संथाल हूल के अमर नायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. कांग्रेसियों ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिदो-कान्हू ने 1855 में अंग्रेजों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था. यह आंदोलन 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की पूर्व की पृष्ठभूमि थी. यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आंदोलन था, जो संथाली अपनी माटी व मातृभूमि के खातिर कुर्बान होने को तैयार हो गए थे. एक छोटे से गांव से शुरू हुआ हूल आंदोलन पूरे संथाल में फैल गया, जो हुल दिवस के नाम से जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-arrested-for-stealing-from-neighbors-house-goods-recovered/">जमशेदपुर

: पड़ोसी के घर में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सामान बरामद

झारखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए - कांग्रेस

हम झारखंडवासियों को उन महान सपूतों के त्याग, संघर्ष, बलिदान व उत्सर्ग से प्रेरणा लेकर झारखंड राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सचिव जाह्नवी कुदादा, जगदीश सुंडी, मोहन सिंह हेम्ब्रम, संतोष सिन्हा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, वीर सिंह बारी, सुशील कुमार दास, बीरु सोनकर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही