Search

 
 
 

Chaibasa : स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने सद्भावना यात्रा निकाली

 
  • चाईबासा के कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मंगलवार को कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा निकाली. इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों व आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को आम जनता के बीच प्रचारित-प्रसारित किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. माल्यार्पण के पश्चात सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से स्वर्गीय राजीव गांधी की आदर्शों व आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान का संदेश को लेकर रैली की शक्ल में शहर के गलियारों से होते हुए पुनः कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी हेतु सभा में तब्दील हो गई. विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के छठे प्रधानमंत्री थे. उन्होंने मात्र 40 वर्ष की उम्र में पदभार संभाला था. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-banks-should-maintain-cooperative-behavior-with-beneficiaries/">Adityapur

  :  लाभुकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें बैंक
उन्होंने देश में कम्प्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पंचायती राज व्यवस्था, नवोदय विद्यालय, युवाओं का मताधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने, संपूर्ण देश में क्रांतिकारी परिवर्तन का सूत्रपात किया था. वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्षा नीतिमा बारी, जिला प्रवक्ता जगदीश सुन्डी, जिला महासचिव नूतन ज्योति सिंकु,लियोनाड बोदरा, जिला महासचिव बलेमा कुई, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मोहम्मद सलीम, जगमोहन जोंको,प्रदेश यूथ सचिव सुरेश सावैंया ,सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुन्डी, राधामोहन बनर्जी, सुशील कुमार दास, सुनीता पूर्ति, बुल्लु दास, जेमा पान, सिकंदर सुम्बरुई, चंद्रभूषण बिरुवा इत्यादि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही