Chaibasa (Sukesh Kumar) : आजादी के 75वें वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से आजादी की गौरव यात्रा की शुरुवात की गई है. 9 अगस्त से शुरू हुई यह पदयात्रा 14 अगस्त को समाप्त होगी. इस दौरान प्रतिदिन 75 किमी की यात्रा कांग्रेसी करेंगे. इस पदयात्रा में भारत आजादी में महापुरुषों की क्या भूमिका रही उसके बारे में बताया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fraud-of-43-lakhs-in-the-name-of-investment-in-bitcoin-in-kumardungi-couple-including-son-arrested/">चाईबासा
: कुमारडुंगी में बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 43 लाख की ठगी, पुत्र समेत दंपति गिरफ्तार
: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक
: कुमारडुंगी में बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 43 लाख की ठगी, पुत्र समेत दंपति गिरफ्तार
तिरंगा लिए देशभक्ति का नारा लगा रहे थे कांग्रेसी
इसी क्रम में जिला कांग्रेस भवन से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में यात्रा का विधिवत मंगलवार को शुभारंभ हुआ. एआईसीसी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कांग्रेस भवन से शुरु हुई बस स्टैंड बिरसा मुंडा प्रतिमा से होते हुए जैन मार्केट चौक सदर थाना होते हुए वापस से कांग्रेस भवन जाकर समाप्त हुई. सभी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारा लगाते हुए और देश के लिए शहीद की जय जयकार करते हुए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी इसमें शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-expressed-grief-over-the-death-of-bjp-booth-presidents-father/">चक्रधरपुर: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर भाजपाईयों ने जताया शोक
Leave a Comment