Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड के टोंटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने मुखिया निधि से तीन जलमीनारों का निर्माण कराया है. जल मीनारों का निर्माण होने के बाद से ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिली है. ये जल मीनार पंचायत के दियुरीसाई टोला में सुरीन लागुरी घर के पास, मुंडासाई टोला में कांडे लागुरी के घर के पास और मॉडल स्कूल टोंटो के पास बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : NEET">https://lagatar.in/two-students-were-successful-in-neet-exam-increased-the-value-of-balumath/">NEET
परीक्षा में दो छात्र हुए सफल, बढ़ाया बालूमाथ का मान पानी की विकट समस्या को देखते हुए वार्ड सदस्य संकरी लागुरी और समाजसेवी महती लागुरी ने मुखिया को अवगत कराया और मुखिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए पेयजल की समस्या के निदान के लिए मुखिया फंड से तीन जल मीनारों का निर्माण कराया. उन्होंने बताया कि इस टोले में पानी की गंभीर समस्या थी. ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के लिए भी पानी नदी नाला से ढोकर लाना पड़ता था. आज यह समस्या दूर हुई. आप सभी से आग्रह है कि पानी को बर्बाद न करें. पानीओवरफ्लो होने पर यथाशीघ्र मोटर का स्विच ऑफ कर दें. [wpse_comments_template]
चाईबासा : मुखिया फंड से तीन जलमीनार का हुआ निर्माण
Leave a Comment