Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : गलत बिजली बिल के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के द्वारा अनुमान से अधिक बिजली बिल भेजे जाने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने खपरसाई स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन से पूर्व अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकाली और बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-workers-mocked-regarding-covid-19/">मनोहरपुर

: कोविड-19 को लेकर हेल्थ कर्मियों ने किया मॉकड्रील

जल्द पहल करने की मांग

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा बिजली बिल के नाम पर एक-एक ग्रामीण के पास 15 से 20 हजार रुपए का बिजली बिल भेजा गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि ज्यादातर ग्रामीणों के घर में मात्र एक ही बल्ब जलता है. इसी तरीके से ग्रामीण क्षेत्र में जितने भी बिजली बिल भेजे गए हैं. सब में किसी न किसी प्रकार की त्रुटी है, और इन त्रुटियों का जिम्मेवार विद्युत विभाग है. विभाग को इस समस्या के निदान के लिए पहल करना चाहिए. इस धरना प्रदर्शन में सदर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीण तथा जगन्नाथपुर अनुमंडल के कुछ प्रखंड से आए लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही