Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में अनुबंधित कर्मियों को मिला 11 माह का विस्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय की 82वीं सिंडिकेट की बैठक सोमवार को विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सह प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में पिछली सिंडिकेट के कायर्वाही को स्वीकृती प्रदान की गई. साथ ही मानवशास्त्र में लोक सेवा आयोग से अनुशंसित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु अनुमोदन दिया गया. इसके अलावा विश्वविद्यालयों, अंगीभूत एवं संबंधता प्राप्त महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति एवं पीएचडी में प्रवेश हेतु जेई टी के आयोजन के लिए एग्जामिनेशन रूल टेस्ट को सिंडिकेट द्वारा पारित कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hidayatullah-khan-was-given-a-warm-welcome-by-the-convoy-drivers-upon-his-arrival-in-the-city/">जमशेदपुर

: हिदायतुल्ला खान के शहर पहुंचने पर कान्वाई चालकों ने किया जोरदार स्वागत
व्यावसायिक अंगीकृत पाठ्यक्रमों के विभिन्न अनुबंधित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी तथा अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक और अन्य कर्मियों की सेवा 11 माह के लिए विस्तार करने पर अनुमोदन प्रदान किया गया. बैठक में पूर्व गृह सचिव झारखंड जेबी तुबिद, झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल, कोल्हान के वित्त परामर्शी रमेश कुमार वर्मा, छात्र संकायाध्यक्ष डॉ एस सी० दास, कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर, वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह, सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्रा, वर्कर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ संजय यादव, बंगला विभागाध्यक्ष डॉ तपन खनरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय चौधरी सदस्य के रूप में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही