Search

चाईबासा : ठेकेदार ने विद्यालय को बनाया सीमेंट गोदाम, बच्चों से साफ कराते हैं गंदगी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत तूईबिर पंचायत के ग्राम बरकुंडिया में तुरामडीह फुटबॉल मैदान से कदलबेड़ा नदी तक डीएमएफटी फंड से बना रहे सड़क का ठेकेदार ने बरकुंडियां मध्य विद्यालय को सीमेंट गोदाम बना दिया है. साथ ही स्कूल बरामदा को मिस्त्री एवं मजदूरों का बसेरा बना दिया है. स्कूल प्रबंधन द्वारा इसको लेकर कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई. स्कूल प्रबंधन द्वारा ठेकेदार से इसकी जानकारी और सवाल किए जाने पर टालमटोल करते हुए सदर विधायक का करीबी और विधायक द्वारा सहमति दिए जाने की बात कही जा रही है. एक तरफ डीएमएफटी फंड से बन रहे सड़क की गुणवत्ता भी सही नहीं है. अभी से सड़क फटने की शिकायतें आ रही है. सड़क निर्माण कार्य को लेकर ना कोई शिलापट लगाया गया है ना ही शिलान्यास किया गया है. निर्माण कार्य भी निम्न स्तर का हो रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-workshop-organized-regarding-bjps-booth-empowerment-campaign/">घाटशिला

: भाजपा का बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

स्कूल परिसर में मजदूर फैला रहे हैं गंदगी

मजदूरों के द्वारा स्कूल परिसर में गंदगी फैलाया जा रहा है. शिकायत करने पर ठेकेदार स्कूली बच्चों से गंदगी साफ करवाते हैं. जिसका विरोध शनिवार को बच्चों के अभिभावक और ग्रामीणों ने किया तो ठेकेदार द्वारा विधायक की धमकी दी जा रही है. जिससे स्कूल शिक्षकों और ग्रामीणों में काफी रोष है. ठेकेदार की मनमानी से परेशान होकर ग्रामीण अब ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत जिला उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से करने की बात कह रहे हैं. मौके पर ग्रामीण मुंडा प्रधान बुड़ीउली, प्रधानाध्यापक सारनी टोपनो, शिक्षक लक्ष्मी नारायण बोयपाई, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष महती बुड़ीउली, पंचायत समिति सदस्य जयकिशन बुड़ीउली, साधुचरण बुड़ीउली, सिदियु बुड़ीउली, जिमदार बुड़ीउली, गोसा बुड़ीउली, डकुवा किशोर पान और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp