Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : देश की पहली वीमेन इन मार्शल आर्ट्स बुक का हुआ विमोचन

Chaibasa : महिलाओं को समर्पित देश की पहली वीमेन इन मार्शल आर्टस बुक का विमोचन गुरुवार की देर शाम किया गया. पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता प्रेस क्लब में किया गया था. पुस्तक का विमोचन कोलकाता के तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुख्तार अली, डॉ. जयदीप रॉय, सेंसाई प्रेम दुबे, एस बाला मुरूगन ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन एमए अली और धन्यवाद ज्ञापन मास्टर सईद आलम ने किया. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-water-accumulates-on-the-road-of-om-nagar-throughout-the-years-even-the-councilors-do-not-pick-up-the-phone/">रांची

: ओम नगर के सड़क पर सालों भर जमा रहता है पानी, पार्षद भी नहीं उठाते फोन

विभिन्न कलाओं में पारंगत 52 महिलाओं पर है किताब

पुस्तक के लेखक चाईबासा के मास्टर सईद आलम ने बताया कि यह देश की पहली पुस्तक है, जिसमें मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं में कलारी पयटटू, वूशु, ताइक्वांडो, किकबॉक्सिंग, कराटे, आर्निस, पेंचेक सिलाट, बेल्ट रेसलिंग, मिक्स मार्शल आर्ट्स आदि में पारंगत 52 महिलाओं का चयन किया गया है. किताब में लेखक मास्टर सईद आलम ने महिलाओं के शुरुआत से शिखर तक का वर्णन बखूबी से किया है. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/weapons-of-dwapar-era-found-in-mainpuri-up-sophisticated-weapons-of-4000-years-old-copper-found-buried-in-the-field/">यूपी

के मैनपुरी में मिले द्वापर युग के हथियार ! खेत में दबे मिले 4 हजार साल पुराने तांबे के सोफिस्टिकेटेड वेपन

कई महिलाओं के संघर्ष को पुस्तक के जरिए किया गया है प्रस्तुत

विदित हो कि लेखक ने इस पुस्तक के माध्यम से अपने अनुभवी और पूरा जीवन खेल को समर्पित कर देने वाली महिलाओं से लेकर, अर्जुन अवॉर्डी, देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय महिला रेफरी, शारीरिक अक्षमता, शादी के पैसों से हॉल बनाकर पूरा जीवन खेल को समर्पित करने वाली से लेकर कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने, गरीबी और बीमारी को अपने हौसलों से मात देकर कई गोल्ड मेडल हासिल करने वाली और कई महिलाओं के संघर्ष को इस पुस्तक के जरिए प्रस्तुत किया है. देश के अलग-अलग राज्यों से 52 महिलाओं की कहानी निश्चित तौर पर आने वाले समय में कई महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगी. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-organized-official-language-workshop-in-the-auditorium-of-human-resource-development-center/">किरीबुरु

: मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही