Search

चाईबासा : जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो थाना अंतर्गत सुइयम्बा गांव में जमीन विवाद में दंपती की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सुइयम्बा गांव निवासी 58 वर्षीय मुकुरु बिरुवा और उसकी पत्नी 50 वर्षीय मुतरी बिरुवा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी है. मृतक के बेटे माटी बिरुवा ने बताया कि शुक्रवार को वह कोचड़ा हाट गया था. शाम को घर लौटने के समय गांव के ही सुबेदार बिरुवा और बुधराम बिरुवा उसे रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट करने लगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-theft-in-two-houses-of-millat-colony-thieves-took-away-cash-and-mobile/">चक्रधरपुर

: मिल्लत कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, नकद व मोबाइल ले उड़े चोर

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

वह किसी तरह से बच कर भागा और जान बचाई. जब वह रात में घर आया तो मां मुतरी बिरुवा और पिता मुकरु बिरुवा को मृत पाया. दोनों को कुल्हाड़ी से हत्या की गयी थी. माटी बिरुवा ने बताया कि उक्त दोनों सुबेदार बिरुवा और बुधराम बिरुवा के साथ जमीन विवाद चल रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये हैं. टोंटो थाना पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp