Search

 
 
 

चाईबासाः विधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

 
Ranchi/Chaibasa: प्रोत्साहन राशि मानहानि मामले मे पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. चाईबासा एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित नहीं रहने के कारण कोर्ट ने सरयू राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, कोरोना प्रोत्साहन राशि के समय सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के पर गलत तरीके से प्रोत्साहन राशि लेने का आरोप लगाया था. जिसे लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इसी मामले को लेकर जज ऋषि कुमार के एमपी,एमएलए स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इसे पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-hool-day-cm-hemant-soren-will-garland-the-statue-of-sido-kanhu/">साहिबगंज

: हूल दिवस- सीएम हेमंत सोरेन सिदो कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

सरयू के खिलाफ दर्ज करायी गई थी शिकायत

मंत्री बन्ना गुप्ता ने चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने वकील के द्वारा सरयू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि विधायक सरयू राय द्वारा मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र के तहत सोशल मीडिया एवं विभिन्न अखबारों के जरिये गलत जानकारी और झूठे तथ्य प्रसारित किये हैं. जिसमें बताया गया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं एवं अपने लोगों को गलत तरीके से कोरोना प्रोत्साहन राशि दिलाया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने भी स्पष्ट किया था कि स्वास्थ्य सचिव समेत सभी लोगों को नियम के अनुसार ही प्रोत्साहन राशि वितरित करने की अनुशंसा की गई थी. जिसमें बाद में मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वयं पहल करते हुए प्रोत्साहन राशि के निर्णय को अस्वीकार करते हुए वापस करने का निर्देश विभाग को दिया था. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 June।।रांचीः9 बसों में लगी आग, 6 खाक।। झारखंड: बोर्ड-निगम में कांग्रेस ने मारी बाजी।।अकीदत के साथ मनी बकरीद।।बिहारःशाह का नीतीश पर निशाना।।मणिपुर में रोके गए राहुल।।समेत देश-दुनिया की कई अहम खबरें।।
इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरयू राय को कानूनी नोटिस भी भेजा किया था. इसका सरयू राय ने कोई जवाब देना भी उचित नहीं समझा था. इसी क्रम में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही