Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: भाकपा माओवादियों के कैंप को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: भाकपा माओवादियों के कैंप को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है. एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी कि भाकपा माओवादी के चमन उर्फ लम्बु, अमित मुण्डा, सालुका कायम, प्रभात मुण्डा अपने दस्ता के साथ चाईबासा, सरायकेला और खूंटी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील हैं. इसे लेकर शनिवार से कराईकेला थाना क्षेत्र के नवादा, उलीबेरा, सारूगोड़ा और गितिउली के सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में सर्च अभियान संचालित किया जा रहा था. इसी सर्च अभियान के दौरान रविवार को कराईकेला के उलीबेरा और गितिउली जंगल में भाकपा माओवादी के द्वारा उस क्षेत्र में बनाये हुए कैम्प को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें -अभिजीत">https://lagatar.in/sit-to-be-formed-to-prevent-scrap-theft-from-abhijeet-power-plant-pratul-shahdev/">अभिजीत

पावर प्लांट से स्क्रैप चोरी रोकने के लिए हो एसआईटी का गठन : प्रतुल शाहदेव

कोल्हान क्षेत्र में बड़े नक्सली भ्रमणशील हैं

भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. जिसे लेकर बीते 11 जनवरी से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -झामुमो">https://lagatar.in/jmms-second-big-attack-on-babulal/">झामुमो

का बाबूलाल पर दूसरा बड़ा ”अटैक”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही