Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के फिजिक्स विभाग के एचओडी के चेंबर की दीवार में आई दरार

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग के एचओडी के चेंबर की दीवार में दरारे होने लगी है. इससे शिक्षकों में भय बना हुआ है. एचओडी के चेंबर की दीवार में दरार होने से कमरे का रोनक भी खराब हो रहा है. लगातार प्लास्टर गिर रहा है. पूर्व के एचओडी ने मरम्मत कराने को लेकर पत्राचार किया था, लेकिन अबतक कोई पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-collided-with-a-cyclist-standing-on-the-roadside/">जमशेदपुर

: सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार को ऑटो ने मारी टक्कर

बारिश में टपकता है पानी

समय रहते विश्वविद्यालय प्रशासन मरम्मत नहीं कराता है तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग का निर्माण सात साल पहले कराया गया था, लेकिन अधिकतर स्थानों में दरारें आनी शुरू हो गई है. बारिश के दिनों में भी पानी का रिसाव भी होते रहता है. समय रहते इसकी मरम्मत ही नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-project-based-learning-program-organized-in-promotion-of-science-stream/">सिमडेगा

: साइंस स्ट्रीम के प्रचार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही