Search

 
 
 

चाईबासा : महिलाओं का समूह बना कर रोजगार करना सराहनीय कदम - बैद्यनाथ राम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बासा टोंटो आजीविका महिला ग्राम संगठन ने अपना चौथा वर्षगांठ बासा टोंटो में धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर आठ महिला समूह ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस समय महिलाओं द्वारा समूह बना कर जो रोजगार कर रहे हैं यह काफी सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में महिलाएं भी सफलता हासिल कर रही है. इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि छोटे-छोटे उद्योग धंधे से ही लोग तरक्की के मुकाम हासिल करते हैं. इस समय हर क्षेत्र में महिलाएं अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-161-applications-were-received-in-the-social-security-department-camp/">चाईबासा

: सामाजिक सुरक्षा विभाग के कैंप में 161 आवेदन प्राप्त हुए

कोई भी समस्या हो बेहिचक मिले - विधायक

उन्होंने कहा कि जब भी किसी को काम के लिए उनकी जरूरत महसूस हो बेहिचक मिले उनकी समस्या का निदान कराने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर मनोज रजक ने कहा कि बैंक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लोन दे रही है. कुछ महिला समूह को लोन दिया गया है और कुछ को दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महिलाओं के द्वारा स्टॉल लगाया गया है इससे पता चलता है कि जिस मकसद से लोन दिया गया था, उसमें वे खरा उतर रही हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-development-officer-inspected-various-schemes/">बहरागोड़ा

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

इस अवसर पर समूह के ये लोग हुए शामिल

उन्होंने कहा कि आगे भी रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराया जाएगा. इस अवसर पर समूह के अध्यक्ष राजश्री बानरा, सचिव बबली टोप्पो, शांति गोप, लक्ष्मी देवी, शमीमा खानम, हलियानी टोप्पो, पार्वती पान, रीना डांगिल, संगीता बानरा, गांगी टोप्पो, संचरी टोप्पो, चांदमुनी पान, मोहन दास, भरत टोप्पो, मुख्या सुनीता पूर्ति, नवाजिश इलाही, रोईबारी पूर्ति, मोनिका, रौशनी लुगुन समेत सभी महिला समूह के पदाधिकारी और सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही