Search

चाईबासा : श्री शनि साईं महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अमला टोला स्थित शनि मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्री शनि साईं महोत्सव को शुक्रवार को समापन हो गया. सुबह से ही पूजा आराधना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी. पूजा-अर्चना के बाद शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने हवन किया. पूरे विधि-विधान से आयोजित इस हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. हवन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. वैसे यह कार्यक्रम श्री शनि साईं मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-worshiped-vat-savitri-for-husbands-long-life/">मनोहरपुर

: पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp