Search

 
 
 

चाईबासा : दुर्गा पूजा में खरीदारी के लिए उमड़ने लगी बाजार में भीड़

 
Chaibasa (Ramendre kumar) : दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में खरीदारों के भीड़ उमड़ने लगी है. सुबह से ही खरीददार बाजारों में आना शुरू हो गए हैं. ज्यादातर खरीदार कपड़े, जूते, जेनेसिस की खरीदारी बाजार में हो रही है. ब्रांडेंड कपड़े की दुकानों में भीड़ हो रही है. बाजार में लोग अपनी जरूरत के सामान को खरीदारी करने में व्यस्त दिखे चाहे वह जूते हो कपड़े हो या रेडीमेड आइटम सभी दुकानों पर खरीददार अपनी जरूरत की सामान खरीदने में व्यस्त दिखे. उल्लेखनीय है कि पूजा को लेकर हर दुकानदार चाहे वह रेडीमेड या अन्य सामान के विक्रेता हों, सभी ने अपनी-अपनी दुकानों में छूट की घोषणा कर रखी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-pm-residence-should-be-given-in-56-villages-bamiya-manjhi/">नोवामुंडी

: 56 गांवों में पीएम आवास दिया जाए : बमिया मांझी
इसके कारण शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए उमड पड़े हैं. ज्यादातर लोग रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करते दिखे और अपनी मनपसंद कपड़े चयन करते नजर आए. कई जूते चप्पलों की दुकानों के विक्रेता अपने सेल वाले सामान को दुकान के बाहर रखे हैं, जहां पर खरीदार उनमें से जूते चप्पलों को पसंद करते और इसकी खरीदारी भी की. यह स्थिति लगभग हर दुकानों में बनी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही