Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नव वर्ष पर रविवार को शहर के सभी मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. हालांकि हर मंदिर में श्रद्धालु पूजा करते नजर आए पर अत्यधिक भीड़ सदर बाजार स्थित काली मंदिर तथा जगन्नाथ मंदिर में दिखी. यहां पर देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए भक्त की भीड़ लगी रही. पिकनिक स्पॉट्स पर भी काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. शहर के मुख्य पिकनिक स्पॉट लुपुंगुटू झरना तथा शहर से हटकर कुजू नदी तथा खरकाई नदी के संगम पर पिकनिक मनाने वालों का तांता लगा रहा. कुछ अपने दोस्तों के साथ तो कुछ अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते हुए नजर आए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-union-minister-arjun-munda-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing/">सरायकेला
: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment