Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा रैली

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Singh) : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सीआरपीएफ 174वीं बटालियन द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेड क्वार्टर मुख्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई. सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह इस तिरंगा रैली का नेतृत्व कर रहे थे. जबकि अन्य अधिकारियों में टू वाईसी अश्वनी कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप व इंस्पेक्टर विद्याधर के नेतृत्व में 100 से अधिक की संख्या में जवान इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. सभी जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए पहले शहीद पार्क के पास पहुंचे और वहां से सभी ने शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया. शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण करने के बाद यह यात्रा पुन: पुलिस लाइंस स्थित हेड क्वार्टर में आकर समाप्त हो गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-tiranga-rally-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sawan-mahotsav-organized-bed-department-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के बीएड विभाग में सावन महोत्सव आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही