Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन ने अंजदबेड़ा में चलाया सीविक एक्शन कार्यक्रम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंजदबेडा में चिकित्सा शिविर सह सीविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय लिंडा, सीआरपीएफ के डीआईजी पूर्ण सिंह, 174वीं बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह, बटालियन के डॉ. जगत आनंद सुरीन, 197 के सीएमओ तथा डॉ. गयासुद्धीन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर आयुक्त ने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inspector-of-bodam-police-station-accused-of-raping-widow-court-orders-to-register-case/">जमशेदपुर

: बोड़ाम थाना के दरोगा पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

जरूरतमंदों के बीच दवा का वितरण किया गया

शिविर में ग्रामीणों के साथ-साथ जरूरतमंदों की जांच कर उनके बीच दवा का वितरण किया गया. इस मौके पर आयुक्त ने लोगों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या, विद्युत की समुचित व्यवस्था सहित आधारभूत संरचनाओं के पूरे किए जाने की मांग की. आयुक्त ने उनकी समस्याओं को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही