Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के जवानों ने सीखे आर्ट ऑफ लिविंग की योग क्रियाएं

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सीआरपीएफ के जवानों में मानसिक एकाग्रता बनी रहे इस उद्देश्य को लेकर सीआरपीएफ 174वें बटालियन के हेड क्वार्टर में 174वें बटालियन के जवानों को आर्ट ऑफ लिविंग की प्रक्रियाओं के तहत हमेशा अपने आप को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए विभिन्न योग की क्रियाओं और विभिन्न आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेप्स की जानकारी दी गई. जमशेदपुर से आए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक नवीन चौरसिया, उनकी पत्नी अर्चना चौरसिया तथा उनके एक सहयोगी ने सभी जवानों को किसी भी परिस्थिति में आर्ट ऑफ लिविंग के तहत रिलैक्स मूड में रहने के तरह-तरह की प्रक्रियाओं की जानकारी दी और उनका प्रैक्टिकल भी कराया. [caption id="attachment_424406" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chaibasa-Art-of-Living-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आर्ट ऑफ लिविंग के तहत विभिन्न योग क्रियाएं कराने वाली योग प्रशिक्षक.[/caption] इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-clinic-was-operating-illegally-raids-led-by-civil-surgeon/">पटमदा

: अवैध रूप से संचालित हो रहा था क्लिनिक, सिविल सर्जन के नेतृत्व में हुई छापेमारी

जवानों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट बहुत जरूरी - नवीन चौरसिया

प्रशिक्षक नवीन चौरसिया ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग में जवानों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट बहुत ही जरूरी है. उन्हें ऐसे तरीके बताए जाएं ताकि उन पर कोई भी मानसिक तनाव ना रहे और वह हमेशा रिलैक्स फील करते हुए अपने ड्यूटी को अंजाम दे. मन शांत और प्रसन्न चित्त बने रहे ताकि गलतियां ना हो इसी उद्देश्य को लेकर इन्हें स्ट्रेस फ्री रहने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के तहत विभिन्न क्रियाएं कराई जा रही हैं ताकि वह तनाव मुक्त रहें इन क्रियाओं में प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया काफी महत्वपूर्ण है. इससे ना केवल जवान शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बलकि पाचन तंत्र भी उनका पूर्ण रूप से ठीक रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही