Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन ने अंजदबेड़ा कैंप में किया पौधरोपण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सीआरपीएफ 174वीं के कमाडेंट संजय कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अश्विनी कुमार झा तथा बिशन सिंह के दिशानिर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीआरपीएफ के अंजदबेड़ा कैंप में पौधरोपण किया गया. इस मौके पर ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व तथा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले खतरे से अवगत कराया गया. ग्रामीणों को पेड़-पौधे की हो रही अंधाधुंध कटाई और पृथ्वी पर इसके पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव से अवगत कराया गया. ग्रामीणों को बताया गया कि पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण संसाधन है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-housing-fair-will-be-held-on-15th-in-birsanagar-for-booking-of-4226-pm-housing/">जमशेदपुर

: 4226 पीएम आवास की बुकिंग के लिए बिरसानगर में 15 को लगेगा आवास मेला

वन क्षेत्र के अंजदबेड़ा में किया गया पौधरोपण

हम सभी को इसकी सतर्कता के साथ संरक्षण करने के साथ इसका उपयोग करना चाहिए. हम सभी को स्वच्छ और हरित पर्यावरण की ओर अपनी प्राथमिकता बनानी चाहिए ताकि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य और संरक्षित वातावरण में जी सकें. इस मौके पर 174वीं बटालियन के बी और डी कुलदीप कुमार, सहायक कमांडेट महेन्द्र कुमार महाला तथा सहायक कमाडेंट जगन्नाथ जेना की उपस्थिति में कोल्हान वन परिक्षेत्र के अंजदबेड़ा में पौधरोपण किया गया. इस पौधरोपण में इनके अलावा 157वीं बटालियन के ई कम्पनी के कमांडर के साथ अधिनस्थ जवानों व ग्रामीणों ने इस पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही