Search

 
 
 

चाईबासा : सीआरपीएफ 174वीं के जवानों ने कैंप परिसर में किया पौधरोपण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार बटालियन के मुख्यालय डीपीएल चाईबासा परिसर तथा बटालियन के सभी कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में कमांडेंट संजय कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी अधिकारियों व जवानों ने पौधरोपण किया तथा बटालियन के लोकेशन बरकेला, बड़ा लागिया, अंजदबेड़ा, रेंगडाहातु, तथा टोन्टो में उपस्थित अधिकारियों व जवानों ने पौधरोपण का कार्य किया. पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कुल 600 पौधों का रोपण किया गया. इस मौके पर कमांडेन्ट संजय कुमार सिंह के साथ द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, उप कमांडेंट एचबी मोनो तथा 174वीं बटालियन के अन्य अधिनस्थ जवान व अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-drug-inspector-inspected-various-drug-stores-of-gamharia/">आदित्यपुर

: गम्हरिया के विभिन्न दवा दुकानों का ड्रग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही