Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान बादल मुर्मू छह जनवरी से लापता है. उनकी खोज खबर लेने के लिए बादल मुर्मू के परिजन और गांव के लोग पुराने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे हैं. परिजनों ने बादल मुर्मू का पता लगाने की मांग की. लापता जवान के परिजन ने बताया कि छह जनवरी को बटालियन मुख्यालय ने उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्र सरजोम बुरू भेजा था. सात तारीख को 197 बटालियन के अधिकारी इनके गांव आए और जवान के परिजनों से लापता जवान के बारे में पूछताछ की. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-young-man-serious-due-to-electrocution-in-salai-treated-in-chc/">मनोहरपुर
: सलाई में करंट लगने से युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत
के हैवी वेट आदमी का काम नहीं होने के कारण गढ़वा डीसी को हटा दिया गया- बाउरी [wpse_comments_template]
: सलाई में करंट लगने से युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत
मौत की सच्चाई छिपा रही सीआरपीएफ - परिजन
तब परिजनों ने बताया कि हमें तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, परिजनों ने सीआरपीएफ के अधिकारियों को बताया कि उन्हें पता ही नहीं कि वह कहां हैं और कैसे हैं . इस पर सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वारा मुफस्सिल थाना में भगोड़ा का केस दर्ज कर दिया गया. परिजन उनकी तलाश कर के परेशान है पर कोई सहायता परिजनों को नहीं मिल रही है. परिजनों ने बताया कि उन्हें आशंका है कि नक्सलीयों ने उन्हे मार दिया होगा और सीआरपीएफ 197 सच्चाई छुपा रही है. जानकारी के अनुसार परिजनों ने डीआईजी से लेकर एसपी तक को इससे संबंधित एक ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द उसकी तलाश करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/garhwa-dc-was-removed-due-to-lack-of-work-of-heavy-weight-man-of-the-government-bauri/">सरकारके हैवी वेट आदमी का काम नहीं होने के कारण गढ़वा डीसी को हटा दिया गया- बाउरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment