Search

चाईबासा : सीआरपीएफ के जावन पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस से शिकायत

Chaibasa (Sukesh kumar) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोजोहातु गांव की एक नाबालिक छात्रा से सीआरपीएफ बटालियन 197 के एक जवान ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस संबंध में शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में नाबालिग के मामा ने लिखित शिकायत की है. नाबालिक अपने मामा के घर में रहती है. लिखित शिकायत में मामा ने कहा है कि 14 जून (बुधवार) की रात भोजन के बाद लगभग 10-11 बजे के आस-पास घर के बाहर वह अपने बेटे के साथ खटिया पर सोये हुए थे. देर रात लगभग 12 बजे खिड़की की तरफ से किसी व्यक्ति के कूदने की आवाज सुनाई दी. इससे उनकी नींद खुल गई और वह टॉर्च लेकर घर के भीतर पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने एक सीआरपीएफ जवान को कमरे में पाया. आवाज लगाते ही जवान ने हाथापाई शुरू कर दी और उन्हें पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. मौका पाकर वह सीआरपीएफ कैम्प की तरफ भाग गया. घर में अब भी हवाई चप्पल पड़ा हुआ है. शिकायत में बताया गया है कि जवान को वे पहचानते हैं, क्योंकि शाम को आरोपी जवान उनके गांव पहुंचा था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bdo-held-review-meeting-with-employees-and-engineers/">घाटशिला

: बीडीओ ने कर्मचारी व अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

इधर, अगले दिन सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण पास ही स्थित सीआरपीएफ कैम्प जोजोदाह स्कूल पहुंचे. वहां दोषी सीआरपीएफ जवान को सामने लाने की मांग की लेकिन जवान सामने नहीं आया. इसके बाद ग्रामीण महिलाएं जबरन कैम्प के अंदर घुस गई और दोषी जवान को खोजने का प्रयास किया. लेकिन एक कमरे को बंद रखा गया और कई निवेदन के बावजूद उस कमरे को सीआरपीएफ के जवानों ने नहीं खोला. कुछ देर बाद लगभग 12 बजे के आसपास एक बाइक पर तीन जवान बैठकर कैम्प के अंदर से निकले. बीच में आरोपी जवान बैठा हुआ था जिसे कही ले जाया गया. शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी जवान को देखकर वह पहचान सकते हैं. शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp