Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी लाभार्थी को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए रुपये

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के टुंगरी बी आंगनबाड़ी केंद्र की एक लाभुक रानी मालो के खाते से साइबर ठगों ने 7200 रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़िता ने बताया गया कि नवीन कुमार नामक एक युवक ने उसे फोन किया और सरकार द्वारा उनके खाते में पैसा भेजे जाने की बात कही. कहा कि पैसे प्राप्त करने के लिए उन्हें ऑनलाइन कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद साइबर ठग ने रानी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से पैसे की निकासी हो गई. इसके बाद रानी मालो ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनीता बिरुवा को फोन कर मामले की जानकारी दी. सेविका ने बताया कि यह साइबर ठगी है. सरकार द्वारा किसी तरह का लाभ अभी नहीं दिया जा रहा है, जो भी सरकार द्वारा लाभ मिलेगा उसकी जानकारी सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र को मिलेगी. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-one-dead-three-injured-in-collision-between-two-bikes/">मुसाबनी

: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

फोन पर दे रहा लोगों को झांसा

साइबर ठग 9234686940 नंबर से फोन कर अब तक आंगनबाड़ी के कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर चुका है. इसके अलावा ठग सभी को भरोसे में लेने के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर 8434625891 उपलब्ध करा है. लाभुकों को सरकारी योजना से मिलने वाली सहयोग राशि के नाम पर लाभुकों से बैंक डिटेल्स मांग रहा है. सेविका अनीता बिरुवा ने कहा कि इस पर पुलिस संज्ञान ले अन्यथा कई लाभुक को नुकसान हो सकता है. टुंगरी बी आंगनबाड़ी केंद्र के लगभग 10 लाभुकों के पास ठग फोन कर चुका है. इसमें हेलन देवगम, रिया झा, शुरू हांसदा, अलोचना पान के अलावा कई लाभुक शामिल है. इन सबों से फोन करके बैंक डिटेल्स मांगा गया है. हालांकि इन लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए अभी तक किसी तरह का बैंक डिटेल्स नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jharkhand-is-the-land-of-heroes-many-brave-sons-have-sacrificed-their-lives-chief-minister/">चाकुलिया

: वीरों की धरती है झारखंड, अनेकों वीर सपूतों दिया है बलिदान : मुख्यमंत्री
सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को जो राशि दी जाती है उसकी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र को होती है. लाभुक किसी के झांसे में ना आए. मंगलवार को एक लाभुक के खाते से अवैध निकासी कर ली गई है. अन्य लाभुकों से आग्रह है कि किसी तरह अनजान व्यक्ति का यदि फोन आए तो उसे गंभीरता से ना ले और अपना बैंक डिटेल्स ना दें. इसकी सूचना थाना में दें. फिलहाल एक नवीन कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आ रहा है और वह लाभुकों से डिटेल्स मांगा रहा है जो गलत है. इस नाम का व्यक्ति विभाग में नहीं है. अनीता बिरुवा, सेविका, आंगनबाड़ी टुंगरी बी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही