Search

 
 
 

चाईबासा : करणी मंदिर के समीप लगा डाक कांवर सेवा शिविर

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा ने रविवार को करणी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप डाक कांवर सेवा शिविर लगाया. बता दें कि सावन के अंतिम सोमवारी पर चाईबासा करणी मंदिर के पास बहने वाली रोरो नदी से जल लेकर करीब 95 किमी दूर पैदल निर्बाध चलकर नोवामुंडी बाबा मुर्गा महादेव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करने जाते है. इन डाक कांवरियों की सेवा के लिए ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिविर लगाया गया है. इस शिविर में कांवरियों की सुविधा हेतु किट प्रदान की गई. जिसमे दर्द निवारक दवाओं के अलावा ओआरएस, बैंडऐड, टॉफी, ड्राई फ्रूट, पीने का पानी एवं रात्रि में सुविधा हेतु एलईडी टॉर्च शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-celebrates-164th-birth-anniversary-of-sir-dorabji-tata/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने मनाई सर दोराबजी टाटा की 164वीं जयंती

इनकी रही उपस्थिति

इस शिविर से लगभग 600 कावारियां लाभान्वित हुए. कार्यक्रम संयोजक पार्थ सतपथी एवं सौरभ गुप्ता थे. मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, फेडरेशन ऑफिसर आफताब आलम, चाईबासा ग्रुप की अध्यक्ष निमिषा बनर्जी, सचिव विवेक सिन्हा, पंकज सिंह, केशव प्रसाद, हरी सिंघानियां, सुमित कुमार, विष्णु भूत, रवि साव, विवेक दोदराजका, राजेश अग्रवाल, टी जानकी राव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही