Search

 
 
 

Chaibasa : डालसा ने वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच बांटी सामग्रियां

 
  • ओल्ड एज होम में मनाया गया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
Chaibasa (Sukesh kumar) :  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मोहम्मद शाकिर के निर्देशानुसार विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर झींकपानी बासाहातु स्थित ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने विविध कार्यक्रम का आयोजन किया. डालसा सचिव राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में आश्रम में आवासित वृद्धों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि आप कभी अकेले नहीं हैं. प्राधिकार सदैव आपके साथ है और देश के कानून में भी आपलोगों के लिए विशेष प्रावधान है. सदस्य विकास दोदराजका ने भी प्राधिकार द्वारा वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-former-cms-padayatra-to-open-mines-starts-from-villages-gets-unexpected-support-from-villagers/">Kiriburu

  : पूर्व सीएम की गांवों से खदान खोलो पदयात्रा शुरू, ग्रामीणों का मिला अप्रत्याशित समर्थन

बड़ों का सम्मान करना पवित्र कृत्य : दास

मौके पर उप प्रमुख एलएडीएस सुरेन्द्र प्रसाद दास ने भी कहा कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना बहुत ही पवित्र कृत्य माना जाता है. श्रवण कुमार की मातृ पितृ सेवा की कहानी हर घर में बताई जाती है. इस तरह ये सेवा भावना अगली पीढ़ी को और उनसे अगली पीढ़ियों को अंतरित की जाती है. इस बीच आश्रम के बुजुर्ग नागरिकों को खाद्य सामग्री भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर अनुपम गोस्वामी ने प्राधिकार के द्वारा निरंतर आश्रम में प्रदान की गई सुविधाओं के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर पीएलवी संजय निषाद, अरूण विश्वकर्मा, सोमा बोस एवं प्रशिक्षु अधिवक्ता अनुभव गुप्ता भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-alert-due-to-increase-in-naxalite-activities-in-lipunga-forests/">Kiriburu

  : लिपुंगा के जंगलों में नक्सली गतिविधियां बढ़ने से पुलिस अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही