Search

चाईबासा : डालसा ने मंडल कारा में जेल अदालत का किया आयोजन

  • एक मामले का हुआ निष्पादन, एक बंदी रिहा
  • विधिक जागरूकता शिविर का भी हुआ आयोजन
Chaibasa (Sukesh Kumar) : नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित बेंच मंजीत कुमार साहु, अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी (पोड़ाहाट) के समक्ष प्रस्तुत किए गए. मामलों में एक का निष्पादन हुआ और एक बंदी की रिहाई हुई. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/fate-22-candidates-chatra-will-be-decided-tomorrow-candidates-put-emphasis-on/">चतरा

के 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, प्रत्याशियों ने लगाया जोर
इस दौरान विधिक जागरूकता का आयोजन भी किया गया, जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बंदियों को डालसा द्वारा प्रदत्त सेवाओं की जानकारी प्रदान की. मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जेलर लव कुश ने किया. मौके पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार और डालसा के सहायक अमित कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-workers-took-out-voter-awareness-rally-and-two-reports-from-latehar/">स्वास्थ्य

कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली समेत लातेहार की दो खबरें

पान-तांती समाज कल्याण समिति निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोलेगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Kolhan-Pan-Tanti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा में कोल्हान प्रमंडल पान-तांती समाज कल्याण समिति की एक बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास की अध्यक्षता में हुई. जिसमें समाज हित के लिए कई बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें कहा गया की हमारे समाज को मिलती आ रही आरक्षण को सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से बन्द किए गए आरक्षण को किस तरह से पुनः हासिल करना, नशा व अशिक्षा मुक्त समाज का निर्माण कैसे किया जाए. आपसी प्रेम व भाईचारा वाले स्वस्थ व स्वच्छ समाज का निर्माण कैसे किया जाए. इसे भी पढ़ें : कूप">https://lagatar.in/many-news-from-lohardaga-including-use-of-illegal-stone-in-well-construction/">कूप

निर्माण में अवैध पत्थर का हो रहा इस्तेमाल समेत लोहरदगा की कई खबरें
समाज से अंधविश्वास व कुप्रथाओं को कैसे खत्म किया जाये आदि पर विस्तृत परिचर्चा हुई. बैठक में समाज को शिक्षित-सुशोभित बनाने हेतु समाज के बच्चों को गांव में एक निःशुल्क पान-तांती कोचिंग सेन्टर खोलने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसके अलावे कई अन्य विषयों पर भी सकारात्मक परिचर्चा हुई. बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, छोटानागरा पंचायत अध्यक्ष पंकज दास, केन्द्रीय संगठन सचिव जीतेन्द्र दास एवं गांव के दर्जनों महिलाएं व पुरुष शामिल हुये. इसे भी पढ़ें : झमाझम">https://lagatar.in/pleasant-weather-due-to-heavy-rain-possibility-of-rain-till-may-25/">झमाझम

बारिश से सुहाना हुआ मौसम, 25 मई तक बारिश की संभावना

हो आदिवासी समाज ने सरना स्थल में वनभोजनी पर्व मनाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Vanbhojni.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : हो आदिवासी समाज ने गुवासाई के सरना स्थल में वनभोजनी पर्व का आयोजन कर जंगल में अपने-अपने परिवार साथ भोजन का आनंद लिया. यह आदिवासी समुदाय का संस्कृति से जुड़ी पौराणिक पर्व है. इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जंगल में अलग अलग भागों में बँट कर खाना बनायेखाये. इसे भी पढ़ें : कूप">https://lagatar.in/many-news-from-lohardaga-including-use-of-illegal-stone-in-well-construction/">कूप

निर्माण में अवैध पत्थर का हो रहा इस्तेमाल समेत लोहरदगा की कई खबरें
वनभोजनी से पूर्व रात्रि में समुदाय के लोगों द्वारा घर की साफ सफाई कर पुराने हंडी, टिना को घर से बाहर कर रात भर शहर से भूत-प्रेत व बाहरी आत्मा को भगाने का कार्य किया जात है ताकि शहरवाशी निरोग रहे. आज सभी के घर में चूल्हा नहीं जलता है बल्कि पास के जंगल में सभी परिवार साथ जाकर अलग-अलग स्थानों पर खाना बनाकर साथ में खाते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-has-transferred-eight-criminals-to-district-badar-and-three-will-be-required-attend-police-station-every-day/">रांची

डीसी ने आठ अपराधियों को किया जिला बदर और तीन लगाएंगे हर दिन थाना में हाजिरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp