Search

 
 
 

चाईबासा : डालसा ने मंडल कारा में लगाया जागरुकता शिविर

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने एलएडीसी के उपप्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद दास, सहायक रत्नेश कुमार और प्रशिक्षु अधिवक्ता अभिजीत चैटर्जी के साथ स्थानीय मंडल कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया. साथ ही मंडल कारा के बंदियों के बीच वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता न हो या जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता हो की जानकारी ली जिससे उन्हें प्राधिकार के माध्यम से विधिक सेवा और निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-targeted-a-closed-house-in-mango-stealing-household-items/">जमशेदपुर

: मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, घरेलू सामानों की चोरी

बंदियों के बीच जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

उन्होंने बताया कि मंडल कारा में वैसे बंदी जिनकी अपील उच्चतर न्यायालय में किसी भी कारण से नहीं हो पाई है या वैसे बंदी जिन्हें बेल मिल गया है परंतु बेल बॉन्ड नहीं भर पा रहे हैं को भी विधिक सहायता प्रदान की गई. डालसा सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार माह के पहले और दूसरे रविवार को निरीक्षण का यह कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किया जाता है. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन भी किया गया. मौके पर उनके साथ कारा अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर लवकुश भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही