Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मंडल कारा के विचाराधीन बंदियों से मिले डालसा सचिव व एलएडीसी के अधिकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने एलएडीसी के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक रत्नेश कुमार और प्रशिक्षु अभिजीत चटर्जी के साथ स्थानीय मंडल कारा में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया. साथ ही मंडल कारा के बंदियों के बीच वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता न हो या जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता हो का जायजा लिया. निरीक्षण का मुख्य कारण वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता न हो या जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता हो उन्हें प्राधिकार के तरफ से विधिक सेवा व अधिवक्ता निःशुल्क उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-work-is-done-from-only-three-secretariats-in-the-country-manoj-sinha/">घाटशिला

: देशभर में तीन ही सचिवालय से चलता है काम : मनोज सिन्हा

विधिक जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल कारा में वैसे बंदी जिनकी अपील उच्चतर न्यायालय में किसी भी कारण से नहीं हो पाई है या वैसे बंदी जिन्हें बेल मिल गया है परंतु बेल बॉन्ड नहीं भर पा रहे हैं को भी विधिक सहायता प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार माह के पहले और दूसरे रविवार को यह निरीक्षण कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किया जाता है. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन भी किया गया. मौके पर डालसा सचिव के साथ कारा अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति और जेलर लवकुश भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही