Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डालसा ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर से आरंभ हुए 100 दिन कार्यक्रम के तहत चाईबासा सदर अस्पताल से प्रभात फेरी निकाली गई. इस कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सनातन तिरिया, पीएलवी मोहम्मद शमीम, पीएलवी रेणु देवी, नलिनी गोप एवं नर्सिंग कौशल प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थी. प्रभात फेरी के दौरान लोगों को कानूनी जानकारी से संबंधित पंपलेट्स का वितरण किया गया. दूसरे अन्य कार्यक्रम में प्राधिकार द्वारा सदर प्रखंड के गांव हरिला में भी पीएलवी ननकु मुंडा के नेतृत्व में विधिक जागरूकता सह प्रभात फेरी निकाली गई. इस जागरूकता कार्यक्रम में गांव के पुरुष-महिलाएं, किशोर व किशोरी उपस्थित हुए. यह जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribal-social-organization-termed-the-demand-of-kudmis-as-unfair/">चांडिल

: आदिवासी सामाजिक संगठन ने कुड़मियों की मांग को बताया अनुचित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही