Search

 
 
 

Chaibasa : जिले में घटित घटनाओं पर डालसा ने लिया स्वतः संज्ञान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोंटो और कुमारडुंगी थाना अन्तर्गत महिला की हत्या के मामले में डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकीर और सचिव राजीव कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीएलवी संतोष कुमार गौड़, रविकांत ठाकुर और संजय निषाद के माध्यम से पीड़िता के परिजनों को आकस्मिक सहायता हेतु निर्देशित किया है. उक्त घटना में आरोपियों पर कार्यवाही को पुलिस को निर्देशित किया. मुफ्फसिल थाना अंतर्गत तुरी टोला में मृत मिले युवक सुनील हांसदा के मामले की जांच पीएलवी एजाज हुसैन ने किया. पुलिस को मामले में तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए कारवाई को निर्देशित किया गया. वहीं टेबो थाना क्षेत्र में डायन के नाम पर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या को भी गंभीरता से लेते हुए डीएलएसए चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने पीएलवी जिदन मुंडू और राजेश कुमार नायक के माध्यम से पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने और डालसा द्वारा सहायता प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-mig-kali-puja-committee-performed-bhoomi-pujan-dignitaries-were-present/">Adityapur

: एमआईजी काली पूजा कमेटी ने किया भूमिपूजन, गणमान्य रहे मौजूद
उक्त घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है. अन्य मामले में जेटेया थाना के अंतर्गत पोखरपी गांव में 8 अक्टूबर को नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर गला दबा कर हत्या मामले में प्राधिकार ने पीएलवी मदन किशोर निषाद ने ग्रामीण मुंडा कुशल लागुरी, बच्ची के माता-पिता और ग्रामीणों से मिलकर जानकारी ली गई और पीड़ितों के सहायतार्थ आवश्यक कार्रवाई की गई है. बंदगांव थाना अंतर्गत तीन फेरीवालों की हत्या में भी आवश्यक पुलिस कार्यवाही की बाद प्राधिकार ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई की. पीएलवी गंगाराम गगराई ने इस मामले में जांच की है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-illegal-liquor-distillery-demolished-in-jamua-9-quintals-of-java-mahua-seized/">गिरिडीह

: जमुआ में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 9 क्विंटल जावा महुआ जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही