Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : 40 गांव के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए बना डैम, फिर भी ग्रामीण भगवान भरोसे - महेन्द्र जामुदा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 42 वर्ष बीत जाने के बाद भी सोनुवा प्रखंड के पनसुवा डैम का पानी खेतों में नहीं पहुंच रहा है. ग्रामीण आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुके हैं. वर्तमान सांसद एवं पूर्व विधायक मनोहरपुर को ज्ञापन देकर स्थल दिखाकर और संबंधित विभाग को भी कई बार ग्रामीणों ने आवेदन दिया. लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई आज तक नहीं हो पायी है. यह बातें गांव के ग्रामीण रामेश्वर महतो ने कहीं. मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने स्थल का जायजा लिया तो पाया कि अर्जुनपुर, शंकरासाई, सोसोकुदर, सारान्डिया पोस, भूतनाशा, बुरुडीह, बेहरानिधा गांव के लोगों के खेत में पानी नहीं पहुंच रहा है. बुरुडीह से लेकर अर्जुनपुर तालाब, 2 किलोमीटर तक नहर में पानी आने से, इन सातों गांव के लोग रोजगार की तलाश में बाहर पलायन नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-janmashtami-celebrated-with-enthusiasm-worship-done-in-temples/">Chakradharpur

: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

खेतों में पानी पहुंचाने के काम खुद कर रहे हैं ग्रामीण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chaibasa-Kheti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सात गांव के ग्रामीण आपस में पैसा इकट्ठा कर विगत चार दिनों से जेसीबी लगाकर एवं ग्रामीण खुद से कुदाल व गैंता चलाकर अपने खेतों में पानी पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं. गांव के रामेश्वर महतो, अनंतराम महतो ने एक-एक घंटा का जेसीबी का भाड़ा खुद देने का निर्णय लिया. अभी तक में 70 हजार रुपया खर्च हो चुका है और काम अभी बाकी है. जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा ने कहा कि वर्तमान सरकार कहती है कि जल, जंगल, जमीन हमारा है, लेकिन जल जहां हमारे खेतों को मिलना चाहिए वह कहीं और जा रहा है. मौके पर मुंडा रमाकान्त कटिहार, नेल्सन संजय होनहागा, जॉन गिलुवा, जितेन्द्र गिलुवा, समीर गिलुवा, समुऐल गिलुवा, विवेक गिलुवा, विजय पूर्ति, धनश्याम हेम्ब्रोम, देवेन्द्र नायक, देनेश्वर नायक, कार्तिक महतो, पुजेन्द्र पान, मुकेश महतो, गरदी माझी, किशन माझी, सादाम माझी, भीमसेन गोप, छोटे लाल महतो, सुरेश हाईबुरु, ईश्वर हाईबुरु, लालु महतो, श्याम टुडू,हिरण महतो, प्रेम मार्डी, बालकिशोर महतो,रामाकान्त महतो, शंकर हेम्बोम, संतोष कुमार महतो, चित्ररंजन महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही