Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: बहू ने लाठी से पीटकर सास का सिर फोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुटुसाई में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में  बहू ने सास की डंडे से पिटाई कर दी. पिटाई से सास गुरुवारी कुंकल (45) के सिर पर चोट आई है. उसे घायल हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. घायल महिला ने बताया कि वह मजदूरी कर दिन के करीब तीन बजे घर आई. उसी दौरान घर में उसका मंझली बहू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से सिर पर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-official-group-of-the-municipal-corporation-the-female-councilor-threatened-the-je-of-the-corporation/">आदित्यपुर

: नगर निगम के ऑफिशियल ग्रुप में महिला पार्षद ने निगम के जेई को दी धमकी
गुरुवारी कुंकल ने बताया कि उसका छोटा बेटा उसे सदर अस्पताल लाया. रिश्तेदारों ने बताया कि सास और उसकी मंझली बहू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बहू ने मारपीट कर दी. बहू ने सास को बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए अपना मायके चली गई. बहू अपने मायका में ही रहती है. मंगलवार को वह दिन में अपने ससुराल गुटुसाई आई थी. इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-voice-rising-in-bjp-on-communal-incidents-yeddyurappa-said-let-muslims-live-in-peace/">कर्नाटक

: सांप्रदायिक घटनाओं पर भाजपा में उठ रही आवाज, बोले येदियुरप्पा, मुस्लिमों को शांति से जीने दो
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही