Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उवि महुलडीहा को पराजित कर डीएवी पहुंचा फाइनल में

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 11वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को सुपर डिवीजन का अंतिम मुकाबला खेला गया. इस मैच में गत विजेता सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार खेल रहे उच्च विद्यालय महुलडीहा, सोनुवा को चार विकेट से पराजित कर दिया. शुक्रवार को खेले गए मैच की जीत के साथ ही डीएवी स्कूल ने न सिर्फ फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया, बल्कि इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर को भी फाइनल का टिकट दिला दिया है. वहीं सुपर डिवीजन लीग के अपने दोनों मैच हारकर महुलडीहा की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई. चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस डीएवी के कप्तान ने जीता और विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महुलडीहा की टीम 16.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a5%8b-%e0%a4%9a/">जमशेदपुर:

टेल्को से सूमो चोरी में पांच गिरफ्तार, गुंजन हत्या-अपहरण में भी गया है जेल
हालांकि महुलडीहा के उद्घाटक बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 30 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की. पहले विकेट के पतन के साथ ही बाद के बल्लेबाजों ने अभय मिश्रा की सधी हुई गेंदबाजी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया. रही सही कसर साकेत कुमार सिंह ने पूरी कर दी. 14 ओवर की समाप्ति पर उच्च विद्यालय महुलडीहा का स्कोर छह विकेट पर 101 रन था, तो साकेत ने एक ही ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटका कर विपक्षी टीम की कमर ही तोड़ डाली और महुलडीहा की पूरी टीम 103 रन ही जुटा पाई. उच्च विद्यालय महुलडीहा की ओर से आशीष लोहरा ने छह चौकों की मदद से 38 रन और हरभजन कालिन्दी ने तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए. सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा की ओर से अभय मिश्रा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. साकेत कुमार ने बिना कोई रन दिए तीन विकेट तथा अभिजीत सेन ने 23 रन देकर दो विकेट लिए. जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी चाईबासा की टीम ने लक्ष्य को 17.2 ओवर में छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-annual-festival-of-shani-dev-sai-temple-organized-on-30th-may/">आदित्यपुर

: शनिदेव साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव आयोजन 30 मई को
डीएवी चाईबासा की ओर से ह्रितिक कुमार ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 31 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहा. अन्य बल्लेबाजों में उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह ने तीन चौकों की मदद से 21 रन तथा देवराज ने दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए. उच्च विद्यालय महुलडीहा की ओर से अभिनव महतो ने मात्र 9 रन खर्च कर दो विकेट, आदित्य गुप्ता ने 24 रन देकर दो विकेट तथा आशीष लोहरा ने 11 रन देकर एक विकेट हासिल किए. मैच समाप्ति के बाद सुरजमल जैन डी ए वी पब्लिक स्कूल चाईबासा की ओर से शानदार आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले साकेत कुमार सिंह को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के खेल शिक्षक जयप्रकाश ने प्रदान की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही