Search

 
 
 

चाईबासा : बाल विवाह व बच्चों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने के लिए डीसी व एसपी ने की बैठक

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई. सोमवार को बैठक में बाल विवाह तथा बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने पर चर्चा की गई.  इसमें तैयार किए गए सामाजिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन कम्युनिकेशन (एसबीसीसी) के अनुसार गतिविधियों को आयोजित करने के संदर्भ में जिलास्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-need-to-strengthen-congress-ideology-at-college-level-boypai/">चाईबासा

: कॉलेज स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की जरूरत – बोयपाई
बैठक के दौरान संलग्न विभाग व गैर सरकारी संगठन के साथ गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए निर्धारित भूमिकाओं, जिम्मेदारियों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसके अलावा गतिविधियों को संचालित करने के क्रम में आने वाली चुनौतियों के समाधान करने के विचारों को साझा करने, बेहतर क्रियान्वयन की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित करने तथा संलग्न पदाधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों को संसूचित किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-10-member-team-of-bengal-reached-kiriburu-to-get-rid-of-elephants/">किरीबुरू

: हाथियों से मुक्ति दिलाने के लिए किरीबुरू पहुंचा बंगाल का 10 सदस्यीय टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही