Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीसी और एसपी ने नक्सल प्रभावित कलस्टरों का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से सदर चाईबासा प्रखंड अंतर्गत बरकेला, पांडावीर व बड़ालागिया स्थित कलस्टर केंद्रों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं शौचालय, पेयजल, चार्जिंग प्वाइंट का और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कलस्टर प्रभारी को निर्देश दिया कि केंद्र पर सभी आवश्यक एवं मूलभूत सुविधा व्यवस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : क्लर्क,">https://lagatar.in/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95/">क्लर्क,

असिस्टेंट क्लर्क समेत 1200 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
केंद्र पर पोलिंग पार्टियों एवं पुलिस पार्टियों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था हो. सभी व्यवस्था पर कलस्टर प्रभारी विशेष रुप से ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी चुनाव कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बनाए रखने के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन का सतत् प्रयास है कि सभी मतदान कर्मियों को आराम हेतु बेहतर माहौल मिले, ताकि मतदान प्रक्रिया को क्षेत्रों में स्वच्छ एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही